राजनांदगांव/आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 22वे दिन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात कार्यालय राजनांदगांव में ‘‘सड़क सुरक्षा प्रबंधन’’ पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 190 स्कूली छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। निर्णायक की भूमिका में रीतेश देवांगन यामिनी कला केन्द्र, पुनाराम यादव, प्राचार्य जंगलपुर स्कूल उपस्थित रहें। शहर में यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं स्काउड गाईड के संयुक्त तत्वाधान में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली निकालकर चौक-चौराहों में दुपहिया सवार हेलमेंट पहने वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया। जनजागरूकता रैली में स्काउट गाईड के छात्र-छात्राओं के साथ मयूख श्रीवास्तव स्काउट श्रीमति भारती रजक जिला संगठन आयुक्त रमेश दास साहू, श्रीमति शिरीन कौसर श्रीमति सोमिन साहू श्री प्रवीण साव स्काउट गाइडर उपस्थित रहें। राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
