भिलाई/15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में महापौर नीरज पाल द्वारा प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति रहेगें। तत्पश्चात महापौर द्वारा प्रातः 8.30 बजे यूनियन कार्यालय, 9.30 बजे नेहरू नगर चौक, 10 बजे श्री राम वाटिका खुर्सीपार एवं 10.30 बजे शहीद उद्यान सेक्टर 05 में ध्वजारोहण किया जायेगा। साथ ही जोन कार्यालयों में प्रातः 7ः30 बजे जोन समिति के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्य कार्यालय के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होगें।
