महासमुन्द/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरियाडीह मे निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहा जयंती शोभायात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ। तुषार साहू ने कहा समाज को संगठित करने, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का एक माध्यम है, आगे कहा कि निषादराज महाराज ने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी। हम एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करें। उन्होंने निषाद समाज के लोगों से अपील की कि वह बेटी की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम में सरपंच पवन साहू, तोरण निषाद, रति निषाद, हरिशंकर निषाद, शोभा निषाद, काशी निषाद, अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
