दुर्ग/रायपुर/सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन पर देवेश मिश्रा भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीजनबाई ने न केवल पंडवानी विधा को आगे बढ़ाया अपितु अपने कठिन संघर्ष से हर परेशानी का सामना कर सफलता के शिखर को छुवा और मातृशक्ति को एक बड़ा सन्देश दिया। निरंतर कर्म करते रहना तीजनबाई का धर्म था। उनके द्वारा मानव समाज को दिए गए सन्देश सदैव लोगों को एक सफल जीवन जीने की प्रेरणा देते रहेंगे।देवेश मिश्रा ने कहा कि तीजनबाई दीदी के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना दुर्ग जिला अंतर्गत हो जिसमें छत्तीसगढ़िया कला व संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च हो और हमारे पुरातन कला व संस्कृति को सजीव रखा जा सके।
