राजनांदगांव/पुलिस की सतर्कता से युवती सकुशल परिजनों तक पहुंची।
बस को रुकवाकर युवती को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया।
आवश्यक समझाइश के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में आमजन की सुरक्षा एवं गुमशुदा व्यक्तियों की त्वरित तलाश हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी तुमडीबोड़ को सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई निवासी एक युवती अपने परिजनों को बिना बताए हैदराबाद जाने के लिए आशीर्वाद ट्रेवल्स बस क्र0- CG 08/BF 0990 से रवाना हुई है। सूचना मिलते ही चौकी तुमडीबोड़ पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बस की जानकारी प्राप्त की तथा बस को तुमडीबोड़ क्षेत्र में रुकवाकर युवती को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। युवती से पूछताछ एवं आवश्यक समझाइश के उपरांत उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों के चौकी पहुंचने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए युवती को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
