भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, 20 जून को विश्व भर में विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है । यह दिवस उन लाखों लोगों के साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प को सम्मान देने के लिए समर्पित है, जिन्हें युद्ध, हिंसा, उत्पीड़न, मानव अधिकार हनन या प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपना घर – बार छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा है । यह अवसर हमें मानवता, करुणा, समानता और सह – अस्तित्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है । शरणार्थियों के अधिकारों की रक्षा उन्हें सम्मानजनक जीव, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है । विश्व शरणार्थी दिवस हमें संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदना से रहे तथा एक ही समाज के निर्माण में योगदान दे, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा सम्मान और बेहतर भविष्य का अवसर प्राप्त हो।
