राजनांदगांव/थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर लगातार कार्यवाही। आरोपी से 31पौवा देशी प्लेन शोले एवं महाराष्ट्र निर्मित 12 पौवा देशी दारू संत्री कुल 43 पौवा, मात्रा 7.740 बल्क लीटर कीमती 3440/- रुपए, बिक्री रकम 150/- रूपये एवं 01 नग स्कूटी वाहन जुमला कीमती 73,580 रूपये की संपत्ति जप्त। 03 दिन पूर्व दो आरोपियों से 29 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर की गई थी कार्यवाही।आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में पूर्व में भी धाराओं के प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल।
“” नाम आरोपी””- दीपचंद साहू पिता किशन लाल साहू उम्र 26 निवासी ग्राम कोटरासरार थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़। अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारीरहेगी।””कार्यवाही का विवरण””- 31 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपी दीपचंद साहू के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे 31पौवा देशी प्लेन शोले एवं महाराष्ट्र निर्मित 12 पौवा देशी दारू संत्री कुल 43 पौवा, मात्रा 7.740 बल्क लीटर कीमती 3440/- रुपए, बिक्री रकम 150/- रूपये एवं 01 नग स्कूटी वाहन जुमला कीमती 73,580 रूपये को घटना स्थल आदिवासी समाज भवन रेवाडीह के पास से जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपी दीपचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।