कोंडागांव/आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिहागांव लेम्प्स से उर्वरक खाद चोरी करने वाले आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी हुए उर्वरक खाद डीएपी 93 बोरी, यूरिया खाद 61 बोरी कुल 154 बोरी शासकीय उर्वरक खाद ग्राम किबेकोंगा उड़ीसा से जप्त।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21.05.2026 को प्रार्थी अनुप कुमार निषाद पिता सगनू राम निषाद जाति केंवट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम विश्रामपुरी बांधपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छग) रिपार्ट दर्ज कराया कि 17.05.2026 के रात्रि करीबन 10ः00 बजे 18.05.2026 के करीबन प्रातः 07ः15 बजे के मध्य, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. लिहागांव के खाद गोदाम के सटर के ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर गोदाम अंदर घुसकर गोदाम में रखे यूरिया 61 बोरी किमती- 16256.50/-रू., डी0ए0पी0 95 बोरी किमती -1,28,250/-रू0 जुमला किमती 1,44,506.50 रू. को चोरी कर ले गया है, अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 305,331(4) भा0न्या0सं0 का अपराध घटित परिलक्षित पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा भापुसे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अरूण नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल धु्रव के नेतृत्व में विवेचना के दौरान पता चला कि संदेही (01) प्रेमलाल गोड़ पिता गांडो गोड़ उम्र 25 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा), (02) संतु गोड़ पिता दशरू गोड़ उम्र 22 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) (03) प्रेमलाल गोड़ पिता दुकाड़ू गोड़ उम्र 23 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) प्रेमलाल गोड़, संतु गोड, प्रेमलाल गोड़ तीनों निवासी ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के पास संदिग्ध रूप से रासायनिक खाद होने की सूचना मिलने पर उक्त तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित लेम्पस लिहागांव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छग के खाद गोदाम से रात्रि में गोदाम के शटर में लगे ताला को लोहे के धारदार कटर से काटकर शटर को खेलकर खाद गोदाम में अवैध रूप से घुसकर पीकअप वाहन क्रमांक OD.24 K.4191 में एक ही रात्रि को दो बार लोड कर शासकीय उर्वरक खाद डी ए पी- 95 कोंडागांव।
