रिसाली/पंडित जवाहर लाल नेहरू पुण्यतिथि पर उन्हें शत – शत नमन करते हुए एक बात पर गौर करने पर मजबूर हूं पं. नेहरू ने अपना सब कुछ हमारे देश के लिए न्योछावर कर दिया था और जितना नेहरू जी ने देश को दिया था उससे कई गुना ज्यादा आज के प्रधानमंत्री अपने मित्रों को बांट रहे हैं। मतलब साफ है कि एक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को दिया है और आज के प्रधानमंत्री ने लिया- ही- लिया है, दिया कुछ नहीं। हमारे देश के जंगल को अडानी के नाम कर रहे हैं यहां तक रेल,बड़े बड़े उद्योग को भी बेचने मे लगे हुए है ओर-तो-ओर मंहगाई बढ़ते ही जा रही है,पेट्रोल का खेल ट्रंप से जुड़ा है ट्रंप जहां से लेने को कहते है वहां से पेट्रोल लेते हैं, हमारा देश जिस देश से हमेशा से पेट्रोल लेता रहा है आज प्रधानमंत्री मोदी वहां से नहीं लेकर ट्रंप के कहने पर ले रहे हैं। जहां से पेट्रोल लेने के लिए ट्रंप कहते है वहां से ले रहे हैं जो महंगा पड़ रहा है ऐसा कहा जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा। सच क्या है ? यह गुप्त है ! लेकिन तकलीफ हमारे देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है, जहां से सस्ता तेल मिल रहा है वहां से न लेकर महंगे में खरीदकर हमारे देश को बेचा जा रहा है जिससे हर सामग्री की कीमत ज्यादा होते जा रही है यह हमारे देश की जनता के ऊपर जबरन बोझ डाला जा रहा है । आज की भाजपा सरकार की वजह से बेरोजगारी बढ़ते जा रही है दूसरी तरफ, गरीब ओर गरीब होता जा रहा है ।आज के जो हालात हैं देश के, उससे साफ लगता है देश चलाने मे विफल है प्रधानमंत्री मोदी। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये,नहीं चला सकते है मोदी देश को। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री देश की जनता के लिए कार्य नही कर रहे हैं,नरेंद्र मोदी जो भी कार्य कर रहे हैं अडानी – अंबानी एवं ट्रंप के लिए कर रहे हैं देश की जनता को तकलीफ में डालने का कार्य जरुर कर रहे हैं। कांग्रेस के जमाने मे कच्चा तेल महंगे मे खरीद कर देश की जनता को कम दाम मे दिया जाता रहा है, और आज महंगाई में जनता पिस रही है कुल मिलाकर पं. नेहरू की आत्मा आज हमारे देश के हालात को देख कर रो रही होगी जैसा हाल किया है देश का। भाजपा सरकार आमजनता के बीच मे हिंदू – मुस्लिम का दरार डाल कर अपने आपको मजबूत करने मे लगी है। हमारे देश की जनता को बताया जा रहा है हिंदू खतरे मे है, पूरे देश मे हिंदू का राज है फिर भी हिंदू खतरे मे है, 70 साल से हिंदू खतरे मे नहीं था आज खतरे मे है, यह इसलिए है अडानी – अंबानी को मालामाल करना है, अपने आपको मजबूत करना है इसलिए हिंदू खतरे मे है यह कलाकारी चल रही है हमारे देश मे। देश को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है,देश पर कितना बड़ा कर्जा है यह चिंता करने वाली बात है इस हालात में आगे देश का भविष्य खतरे मे है जबकि बताया जा रहा है कि हिंदू खतरे मे है। इस स्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उक्त बातें अनौपचारिक रूप से चर्चा के दौरान चंद्रकांत कोरे, प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने कही।
