भिलाई/विधायक राकेश सेन आज लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला में जीवन दीप समिति की बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सा उपकरणों की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल में मरीजों को प्रदान की जा रही विशेष सेवाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।
