रिसाली/पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा अपनी पत्नी स्व. कमला देवी साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भंडारे में महाप्रसाद किया ग्रहण

रिसाली/गीता सार गीता ही कृष्ण है कृष्ण ही गीता है। संत निरंजन महाराज जी श्रीमद भागवत कथा के समापन पर हुए हवन यज्ञ भंडारे मे हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसाद। श्री निरंजन महाराज जी ने भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व गृह लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित ग्राम पाऊवारा मे चल रही श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन हवन यज्ञ मे हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का आनंद लिया व भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। हमारे रिसाली ब्लॉक से भी बहुत से लोग पहुंचे, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हम सब ने मिलकर हमारे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ी सी माला पहनाकर सम्मान किया। जिसमे प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंद्रकांत कोरे, पूर्व एल्डरमेन श्रीमती संगीता सिंह, संतुदास मानिकपुरी,मो. निजाम,श्रीमती जयंती महानंद, श्रीमती आशा चंद्राकर, लोकुमल ओतवानी, बिरेंद्र पाल, पेनुक नेताम, अमन दीप सोढ़ी, पार्षद श्रीमती सोनिया देवांगन, श्रीमती गायत्री सिन्हा, सबनम बेगम, श्रीमती रिता महतो, सोलमा मुर्मू, श्रीमती सोना प्रसाद,पार्षद अनुप डे, कोमल जंघेल, दीपांकर साहू, केशव चंद्राकर और भी हमारे रिसाली के बहुत से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का आनंद लिया व भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,महामंत्री,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण शहर नगर पालिका निगम रिसाली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *