छग/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासखंड बगीचा के हाई स्कूल में मैदान में आयोजित उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर 2 हजार से अधिक महिला हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 110.47 करोड़ रूपए लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग को सुविधा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है ।
