भिलाई/छत्तीसगढ आदिवासी विकास परिषद संगठन का दुर्ग जिले में हुआ विस्तार,चन्द्रभान सिंह ठाकुर बने जिलाध्यक्ष

भिलाई/दुर्ग जिले मे छत्तीसगढ आदिवासी विकास परिषद संगठन विस्तार हेतू आज आदिवासी मंडल भवन भिलाई मे बैठक हुई। बैठक मे आदिवासी समुदाय के समाज प्रमुखो ने सर्व सम्मति से चन्द्रभान सिंह ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया,साथ ही महिला प्रभाग हेतु दिनेश्वरी भुआर्य और युवा प्रभाग का अविनाश मरकाम को जिम्मेदारी दी गई। विस्तार हेतु प्रदेश संगठन से संयोजक श्याम नेगी,चन्द्रकला तारम, युवराज ठाकुर और जिले के समस्त समाज प्रमुखो,महिला प्रभाग,युवा प्रभाग व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे अशोक कंगाली (अध्यक्ष),बसंत नेताम, बाबूलाल उइके(अध्यक्ष),तरूण नेताम(प्रदेश सचिव) कमल नेताम, उमा सिंह, अश्लेष मरावी,डालीया ढाले,भानू ठाकुर, कोमल नेताम, विकास भगत, लक्ष्मण मरकाम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *