महासमुंद/रामायण हमें सदाचार, धर्म, करुणा, क्षमा और बलिदान की शिक्षा देती है – अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी मे तीन दिवसीय श्री राम कथा कार्यक्रम में शामिल हुआ । जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में श्री राम गमछा , चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तुषार साहू ने श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तुषार साहू ने बताया कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, नीति और आदर्शों का एक संपूर्ण मार्गदर्शक है। यह धैर्य, प्रेम, त्याग, कर्तव्यपरायणता और न्याय की सीख देती है। राम के आदर्श जीवन से प्रेरित होकर व्यक्ति, परिवार और समाज में नैतिक मूल्यों को अपनाकर सुखद और सफल जीवन जी सकता है, जो रिश्तों की प्रगाढ़ता और मर्यादा सिखाती है। आगे कहा तुषार साहू ने रामायण हमें सदाचार, धर्म, करुणा, क्षमा और बलिदान की शिक्षा देती है। भगवान राम के चरित्र के माध्यम से मर्यादा का पालन करना सिखाती है। आगे कहा विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और अपने कर्तव्यों (धर्म) को सर्वोपरि रखने की सीख, जो आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में प्रासंगिक है। रामायण का मुख्य संदेश है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *