भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना के निधन पर शोक संदेश देते हुए कहा कि, वरिष्ठ कांग्रेसी मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा दायक है । उनके निधन से देश ने एक अनुभवी, समर्पित और जन सेवा के प्रति पूर्णता प्रतिबद्ध राजनेता को खो दिया है। मोहसीन किदवई का संपूर्ण जीवन जनहित, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा ।उन्होंने अपने कार्यकाल में सदैव गरीबों, वंचितों और अल्पसंख्यकों की आवाज को मजबूती से उठाया । उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्ण छती है । केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के पद पर उन्होंने विभिन्न मंत्रालय जैसे शहरी विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जैसे विभागों का दायित्व संभाला । राज्यसभा सदस्य के पद पर कई बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई और संसद में सक्रिय भूमिका निभाई । लोकसभा सदस्य के पद पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से कई बार सांसद रहे और छत्तीसगढ़ में दो बार सांसद रही। वक्फ बोर्ड जैसे संस्थानों में रहकर उसके दायित्व का निर्वाह किया । इससे समाज के लोगों को सुविधाएं मिली है उसे भुलाया नहीं जा सकता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC )में वरिष्ठ पद पर संगठन में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई और पार्टी की नीतियों के निर्धारण में योगदान दिया l ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
