दुर्ग/भगवा पार्टी(भारतीय गण वार्ता पार्टी) छतीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी हीरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पार्टी द्वारा चैत्र नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर ओम्कारेश्वर शिव मंदिर भाठा पारा, द्वारिका पुरी के पास पोटियाकला में “ मातृ शक्ति आराधना नौ कन्या भोज एवं भंडारा कार्यक्रम* पूरे विधिविधान से बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। माँ दुर्गा के नौ रूपों में कन्या पूजन कर भोज कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु पाठक, प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,अतुल नंद शुक्ला,हीरेन्द्र साहू, वरुणेशवर पाण्डेय, सीताराम ठाकुर,मीना बिष्ट,किरण आडिल,शलभ साहू,मनोज गुप्ता,सविता साहू संजय साहू, पप्पू सहित क्षेत्र के लोगों ने पूरे रीति रिवाज़ व परम्परानुसार माँ दुर्गा स्वरुप नौ दुर्गा शैलपुत्री, ब्राह्मचारिणी, चद्रघण्टा, कुशमांडा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी सिद्धिदात्री एवं भगवान लंगूर का सुंदर वस्त्र,श्रृंगार,आभूषण, पूजन एवं भोग लगाकर मन्त्रोंपचार एवं माँ की आरती पूजा की। कन्या भोज पश्चात् भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। ” प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि जगतजननी माँ दुर्गा की कृपा के बिना जीवन असम्भव है, उनकी ही कृपा से हम नित्य प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा कर पाते है।जो सच्चे मन से पूरे विश्वास एवं श्रद्धा भाव से माँ दुर्गा की पूजा करते है उन्हें निश्चित सफलता प्राप्त होती है।”
माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर क्षेत्रवासियों द्वारा जयघोष “जय माता दी” माँ दुर्गा की जय, सनातन धर्म की जय” के नारों से गुंजायमान पूरा वातावरण भगवामय हो गया।अंत में सभी ने नव दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवा पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित मातृ शक्ति किरण आडिल,सविता साहू, मीना बिष्ट,रागिनी साहू सहित सनातनी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला,सीताराम ठाकुर एवं शलभ साहू का भी भगवा अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी हीरेन्द्र साहू एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने किया।कार्यक्रम को समाज सेवी एवं सनातनी नेत्री किरण आडिल ने भी सम्बोधित किया।
