कबीरधाम/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के सेमरिया में आज वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उनका अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सुशासन सरकार महान स्वतंत्रता सेनानियों की अमूल्य धरोहर को सहेजने और उनके प्रेरणादायी आदर्शों को जन जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।
