भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, 15 मार्च को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है । इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों कर्तव्य और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है आज के समय में उपभोक्ता बाजार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए उसे सही जानकारी उचित मूल्य गुणवत्तापूर्ण वस्तु और सेवाएं प्राप्त करने का अधिकार है इस अवसर पर नागरिकों को अपील की जाती है कि वह खरीदारी करते समय बिल अवश्य ले उत्पाद की गुणवत्ता मानक चिन्ह तथा समाप्ति तिथि की जांच करें और किसी भी प्रकार की ठगी या शिकायत होने पर संबंधित उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कारण जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है ।
