रायपुर/भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुंगेली जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर सभी नवदायित्व प्राप्त साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विश्वास है कि युवा मोर्चा के हमारे ऊर्जावान साथी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
