रिसाल/नगर पालिका निगम रिसाली की प्रथम महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा हर रोज सुबह वार्ड का भ्रमण करती है अपने एमआईसी मेंबरगण व कांग्रेस के वरिष्ठ साथियों के साथ इसी क्रम मे वार्ड 16 पार्षद
विनय नेताम एवं 29 के पार्षद विलास बोरकर के साथ उनके वार्ड मे भ्रमण किया। सुबह 7 बजे वार्ड 16,29 मे पहुंची महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा जिनके साथ नगर पालिका निगम रिसाली के अधिकारीगणों के साथ वार्ड के समस्याओं से अवगत हुई साफ सफाई को देखा कुछ समस्या के विषय मे नगर पालिका निगम रिसाली के अधिकारीगण को निराकरण के संबंध मे कहा गया। वार्ड मे भ्रमण करते रहने से समस्या के बारे मे पता चलता है और समस्याओं का समाधान भी होता जो महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा अपने टीम के साथ वार्ड भ्रमण में कर रही है वह बहुत ही सराहनीय कदम है और उनके साथ नपानि रिसाली के एमआईसी मेंबर, पार्षद,अधिकारी एवं कांग्रेस संगठन के साथी भी दौरा कर रहे हैं। जितने भी लोग सुबह सुबह अपना समय दे रहे हैं हर वार्ड पहुंचकर जनसमस्याओं को दूर कर रहे हैं उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय है जिनका जितना धन्यवाद करें वह कम होगा बहुत बहुत आभार। भ्रमण कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुकुंद कुमार भाऊ, अनिल देशमुख जहीर अब्बास संजू नेताम रोहित धनकर वार्ड के पार्षद विलास बोरकर पूर्व पार्षद चुम्मन देशमुख राजेंद्र रजक कांग्रेस के वरिष्ठ साथी गुलाब दास मानिकपुरी मुन्ना समद एनएसयूआई के सुरेन्द्र बाघमारेbमनीष साहू युवा कांग्रेस के नेता दिपांकर साहू राहुल साहू साथ मे वार्ड के कांग्रेसजनों के साथ मिलकर वार्डों का भ्रमण किया गया। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे ने दी।
