रायगढ़/ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़/कार्रवाई में गिरफ्तार पांच आरोपियों से 67,880 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त,
रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले 6 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई,अवैध शराब परिवहन व बिक्री में संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोटरसाइकिल सहित 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब जब्त, गांजा परिवहन पर तमनार पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.150 किग्रा गांजा व वाहन जब्त,एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब की बिक्री, गांजा परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने कल और आज भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *