बालोद/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर ने ली साप्ताहिक जनरल परेड

बालोद/आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर द्वारा रक्षित केंद्र बालोद परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया, जनरल परेड में उपस्थित समस्त टोलियों का ड्रेसिंग टर्न आउट, स्क्वॉड ड्रिल व राइफल अभ्यास का निरीक्षण किया गया एवं एमटी शाखा के वाहनों का अवलोकन कर कमियों को पूरा करने निर्देशित किए, परेड में उपस्थित बेहतर ड्रेसिंग टर्न आउट वाले अधिकारी कर्मचारियों को ईनाम भी दिया गया। साप्ताहिक जनरल परेड में डीएसपी राजेश बागड़े,सीएसपी राजहरा विकाश पाटले, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा थाना प्रभारीयों समेत पुलिस कार्यालय ,रक्षित केंद्र व थानों के बल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *