जगदलपुर/लालबाग में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल रमेन डेका के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय परंपरा, लोक संस्कृति और बस्तर की जीवंत विरासत को प्रदर्शित करती भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बस्तर की प्रमुख पारंपरिक कलाओं- डोकरा धातु कला, टेराकोटा शिल्प, बाँस एवं लकड़ी की नक्काशी, जनजातीय आभूषण और चित्रकला के साथ स्थानीय जनजातीय व्यंजन जैसे मंडिया पेज, चापड़ा चटनी, जोंधरी लाई के लड्डू, कुलथी दाल तथा पारंपरिक पेय लांदा और सल्फी की आकर्षक प्रस्तुति की गई, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और जनजातीय जीवनशैली की सजीव झलक प्रस्तुत करती है।
