भिलाई/झूठे प्रकरण में फँसाने की साजिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग – जय प्रकाश यादव के समर्थन में सामने आए गवाह

भिलाई/जिला दुर्ग में जय प्रकाश यादव को कथित रूप से झूठे आपराधिक प्रकरण में फँसाने की साजिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम देवगहन (जिला बालोद) के निवासियों उमेश कुमार निषाद एवं ओम प्रकाश सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार फोन कॉल एवं व्यक्तिगत संपर्क कर दबाव बनाया गया तथा झूठी गवाही देने के लिए उकसाया गया। यहां तक कि स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि “जय प्रकाश यादव को किसी भी तरह फँसाना है”, अन्यथा आवेदकों को भी झूठे मामलों में फँसाने की धमकी दी गई। आवेदन में यह भी बताया गया है कि कथित रूप से 21, 23 एवं 24 जनवरी 2026 को कई बार संपर्क कर दबाव बनाया गया। आवेदकों ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सामाजिक एवं जनहित से जुड़े लोगों का कहना है कि जय प्रकाश यादव हमेशा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और यदि उन्हें बदनाम करने या झूठे मामले में फँसाने का प्रयास किया गया है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। समर्थकों ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून के राज में किसी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामले में फँसाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सभी की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। न्याय एवं सत्य की जीत में विश्वास व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *