राजनांदगांव/आरोपीगण से नगदी रकम 3110/- , 52 पत्ती ताश व एक नग टॉवेल को किया गया जप्त। ग्राम मौहाभाठा खेत खलिहान में जुआ खेल रहे जुआरियान: अलख माण्डले पिता हरिराम उम्र 35 साल,हेमचंद नेटी पिता स्व. ठाकुरराम नेटी उम्र 28 साल,
शुभम ठाकूर पिता स्व. हेमशंकर ठाकु उम्र 26 साल,हरिश कुमार देवदास पिता नुतन लाल उम्र 30 साल,योगेश पटेल पिता हरिशचंद्र पटेल उम्र 28 साल सभी निवासी ग्राम मौहाभाठा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छग। उपरोक्त सभी को जुआ खेलते पकड़ा गया आरोपीगणों के पास एवं फड़ से नगदी रकम 3110/- रूपये, 52 पत्ती ताश, व एक नीले रंग का टॉवेल को जप्त किया गया, आरोपियों का कृत्य छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 का घटित करना पाए जाने से आरोपीगण के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।
