दुर्ग/नगर पालिका आम निर्वाचन एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का कार्य जिले में प्रभावशील है। नगरीय निकाय आम निर्वाचन व त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) अभिजीत सिंह के आदेशानुसार आगामी निर्वाचन से संबंधित जानकारी/शिकायत/सुझाव एवं अन्य जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उक्त कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2323137 है। कंट्रोल रूम में सातों दिन 24 घंटे कार्य संचालन किया जाएगा। कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी श्रीमती कविता एंथोनी होंगी। सहायक नोडल अधिकारी संहायक संचालक सागर साहू होंगे। इसके अलावा सहायक सांख्यिकी अधिकारी रोहित कुमार सोनी, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कमलेश दास मानिकपुरी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सय्यद शोआ उल्लाह, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती नमिता पन्ना, सहायक ग्रेड-3 कार्तिक राम निषाद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री ललित कुमार यादव की ड्यूटी अलग-अलग समय पर लगायी गई है। उक्त अधिकारी/कर्मचारी नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे। कर्मचारियों द्वारा कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 0788-2323137 के कॉल को विशेष महत्व देते हुए पंजी संधारण कर नोडल अधिकारी श्रीमती कविता एंथोनी, उप संचालक सांख्किीय एवं जिला योजना अधिकारी को सूचना उपलब्ध कराएंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
