साकरा (धनेली)/आज ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द में ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम में वर्षों से निवासरत परिवारों को पट्टा दिलाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
ग्रामसभा में ग्राम विकास समिति के सभापति श्री सूर्यप्रताप बंजारे द्वारा पट्टा सर्वे एवं वितरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवासरत परिवारों का सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान किया जाए। इस प्रस्ताव को ग्रामसभा में सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य भगत बंजारे की उपस्थिति में तथा सरपंच एवं ग्रामसभा अध्यक्ष अशोक साहू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिव देवेश यादव द्वारा प्रस्ताव का लिखित प्रारूप तैयार किया गया। ग्रामसभा में उपसरपंच जानकी सोनवानी, पूर्व सरपंच एवं वर्तमान पंच अम्मी रेड्डी, पंच सुरुचि कश्यप, मनोज साहू, पूजा ध्रुव, कुलेश्वरी ध्रुव, सालिकराम ब्रम्हे, देवकुमार चतुर्वेदी, सहित परेमिन यादव, भूखन लाल गेंड्रे उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम के वरिष्ठजन पूर्व सरपंच सियाराम बंजारे,भावसिंह बंजारे तथा विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें उमा, पटेल, मोगरा वर्मा, गोमती वर्मा, सीता, माधुरी लोधी, लता मार्कण्डे, अयोध्या ध्रुव, मंजु यादव, संतोषी, पीली सविता, रेया देवांगन, सरस्वती, यशोदा साहू, उषा चेलक, प्रमिला, सोनती निषाद, संजय मार्कण्डे, मनीष वर्मा, राजकुमार बंजारे सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे। ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द के अंतर्गत बस्तीपारा, बाजार चौक, रावण पारा, दुर्गापारा सहित अन्य मोहल्लें में वर्षों से निवास कर रहे पात्र रहवासियों को पट्टा प्रदान करने हेतु सर्वे कर पट्टा वितरण का प्रस्ताव ग्रामसभा में पारित किया गया। अंत में ग्रामसभा की कार्यवाही पूर्ण कर सभा का समापन किया गया।
