भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने नवरात्रि के परम पावन अवसर पर सेक्टर-6 कालीबाड़ी में विराजित माँ दुर्गा के दिव्य दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने
माँ भगवती से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माँ की कृपा से हर परिवार में खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। इस पावन अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, सेक्टर-6 कालीबाड़ी के पदाधिकारियों, सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
