भिलाई/भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल नासिर ने दशहरा एवं विजयादशमी त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। यह केवल रावण के पुतले दहन का पर्व नहीं है बल्कि अपने अंदर की बुराइयों को जलाने का त्यौहार हैं हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए तभी समाज एवं देश का विकास होगा। आगे बताया कि भगवान से आज यही प्रार्थना हैं कि हमारा देश निरंतर आगे बढ़े,प्रगति करे और आपस में भाईचारा तथा प्रेम बना रहे। आप सभी को पुनः दशहरा एवं विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
