भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 38, सोनिया गांधी नगर के परशुराम चौक में सड़कों का हाल बड़ा बेहाल है यहां पर गड्ढे-ही-गड्ढे नजर आएंगे जो कि दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। इन गड्ढों की वजह से आएं दिन लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं और जिम्मेदारों को कोस कर चले जाते हैं। ठीक परशुराम चौक में आईटीआई के पीछे वाली सड़क जो कि मुख्य मार्ग में जाकर मिलती हैं जाकर देखेंगे तो पाएंगे कि बड़े-बड़े खड्ड हैं और उनमें बरसात में वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता हैं कि कितने गहरे हैं,वे असंतुलित होकर अक्सर गिर जाते हैं जिससे कई बार शरीर एवं गाड़ी दोनों चोटिल हो जाते हैं किंतु वो अपना दर्द किससे बयाँ करे? लोग चुपचाप अपनी गाड़ी लेकर चलते बनते हैं लेकिन मन-ही-मन कोसते जरूर होंगे कि हम इस रास्ते से क्यों आएं? इस रोड में कई जगह गर्त पड़ गए हैं जो कि अपनी पीड़ा सुना रहे हैं परंतु उनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। इन अवट के कारण स्कूली बस,कार इत्यादि वाहन चालकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं जो कि बड़े ही कठिनाई से गाड़ी निकाल पाते हैं। खासकर महिलाओं तथा बच्चों के लिए उक्त मार्ग बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि गिरने का हमेशा भय बना रहता हैं। कुछ वाहन चालकों ने बातचीत के दौरान कथित रूप से कहा कि इस सड़क से आना-जाना मतलब जान जोखिम में डालना है कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती हैं किंतु मजबूरीवश उपयोग करना पड़ता हैं। लोगों की तकलीफ का सुध लेने वाला कोई नहीं है जिम्मेदारों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली हैं अब फ़रियाद करे तो किससे करें? यह समस्या कई दिनों से हैं किंतु कोई भी ध्यान नहीं दे रहा हैं ऐसा लगता हैं कि किसी महाघटना का इंतजार है उसके बाद ही निगम प्रशासन जागेगा।
