भिलाई/भिलाई नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गोठान के पास आरोपी धारदार लोहे का चापड़ लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपने कब्जे में रखा धारदार लोहे का चापड़ झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1281/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।””मुख्य बिंदु””: 01.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा हथियार बरामद किया गया।
“”संक्षिप्त विवरण””: थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गोठान के पास एक व्यक्ति धारदार लोहे का चापड़ लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने अपने पास रखा धारदार लोहे का चापड़ झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर पकड़ा गया तथा पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन निषाद उर्फ बबलू, उम्र 23 वर्ष बताया। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने तथा हथियार रखने के संबंध में उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1281/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक मार्ग के पास धारदार लोहे का चापड़ लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डराने -धमकाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस की सूचना पर तत्काल पहुंचने से आरोपी को मौके पर ही नियंत्रित कर हथियार बरामद किया गया।””घटना स्थल””:
भिलाई नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गोठान के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।
“”आरोपी का नाम””: नवीन निषाद उर्फ बबलू, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 503, मराठी मोहल्ला, कोसानगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
“”जप्त सामग्री””: धारदार लोहे का 01 चापड़।
“”सराहनीय कार्य””: उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला प्रभारी एसएन. सिंह, सउनि पुरन साहु, आरक्षक गंभीर जाट, मिथलेश साहु एवं निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।””दुर्ग पुलिस की अपील””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर भय या दहशत उत्पन्न करने अथवा कानून-विरोधी गतिविधि किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून के उल्लंघन पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
