भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार चंद्रा-मौर्या चौक से लेकर भिलाई नर्सिंग होम जाने वाले कुरूद मार्ग पर कार,बाइक इत्यादि गाड़ियां खड़ा कर देने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा हैं। आप जाकर देखेंगे तो पाएंगे कि उक्त चौक से लेकर बघवा मंदिर,परदेशी चौक तक सड़क के किनारे दोनों तरफ लाईन से दुकानें चल रही हैं और इन दुकानों पर आने-जाने वाले ग्राहक सड़क पर ही अपने वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे आवागमन बाधित होता हैं,आवाजानी करने वालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। अनेक बार ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती हैं कि जाम लग जाता हैं आडा – तेडा गाड़ियों के खड़े रहने से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हैं। इस रोड से आवाजाही करने वाले कई बार गिरते-गिरते बचे हैं स्कूली बसों को भी आमद-रफ्त में बहुत अधिक तकलीफों से होकर गुजरना पड़ता हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए कथित रोड तकलीफ का सबब बन चुकी हैं मार्ग के दोनों साईड वाहनों के खड़ा होने की वजह से परेशान हो जाते हैं। गलत तरीके से गाड़ी पार्क करने पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सख्त दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जा सकती हैं परंतु पता नहीं क्यों प्रशासन इन लोगों पर मेहरबान है? प्रशासन के उदासीन रवैए के चलते व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आ रहा हैं। जगह-जगह कार्यवाही करने वाला ट्रैफिक विभाग इधर कब सुध लेगा? प्रशासन की लापरवाही का दुष्परिणाम आमजनता को भुगतना पड़ रहा हैं। राहगीर अब कथित रूप से ट्रैफिक विभाग पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। ऐसा लगता हैं कि प्रशासन को किसी बड़ी घटना का इंतजार है उसके बाद जागेगा।
