भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने बताया कि आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। यह कार्यक्रम देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। श्री सोनी ने आगे कहा कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद विजय बघेल,जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं जिला प्रकोष्ठ के संयोजकगण के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनना एक प्रेरणादायी अनुभव रहा। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज एवं राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
