भिलाई/सावन मास के पावन अवसर पर श्री सर्वेश्वर धाम मंदिर समिति, सेक्टर-4 ए मार्केट भिलाई में रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल एवं विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात सांसद विजय बघेल एवं विधायक ललित चंद्राकर ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर पार्षद रिंकू साहू, प्रकाश सावंत’,अब्दुल नासिर, मनोज गुप्ता, दशरथ बोई तथा बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे l( छायाचित्र सौजन्य नासिर भाई, सांसद मीडिया प्रभारी)
