भिलाई/मां लक्ष्मी गौ रक्षक सेवा समिति खुर्सीपार के द्वारा गौ माता की निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही हैं जो कि केनाल रोड, बीएसपी क्लब के बगल में, जोन 01, खुर्सीपार में स्थित है यहां पर अनेक गायों का पालन पोषण किया जाता हैं जो कि सेवा भाव से पिछले 03 वर्षों से निरंतर जारी हैं जिसकी शहर में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही हैं यहां लगभग 78 गाय माता होने की बात कही जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव हैं जिनके नेतृत्व में उक्त गौ शाला का संचालन किया जा रहा हैं श्री यादव ने चर्चा के दौरान बताया कि जो कि लोगों के सहयोग से संचालित है इसमें शासन से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही हैं। इनके द्वारा घायल गौ माता को गौ शाला में लाकर रखा जाता हैं और उनका ईलाज कर भोजन की व्यवस्था की जाती हैं, डॉक्टर और एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध हैं,यहां सेवा और सुरक्षा दोनों होती हैं। बीमार गाय को अलग रख कर सेवा की जाती हैं ताकि अन्य गौ माता को किसी प्रकार की बीमारी न हो। इस समिति के द्वारा विगत तीन सालों से श्री गणेश महापुराण का आयोजन किया जाता हैं जो कि खुर्सीपार में ही होता हैं श्री बालव्यास तिलेंद्र दुबे महाराज अपने श्रीमुख से कथा कहते हैं जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचते हैं,श्री दुबे डोंगरगढ़ के रांका के रहने वाले हैं। श्री गणेश महापुराण 09 दिनों तक चलता है और प्रतिदिन भंडारा होता हैं आखिरी दिन भव्य भंडारा आयोजित किया जाता हैं जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। श्री यादव ने आगे कहा कि श्री बालव्यास तिलेंद्र दुबे महाराज के द्वारा गरीब बेटियों का विवाह अपने पैसों से करवाया जाता हैं कथा वाचन पूर्ण रूप से निः शुल्क करते हैं तथा जो भी चढ़ावा आदि आता हैं उसे गौ शाला में दान कर देते हैं ताकि गौ माता की सेवा में इस्तेमाल हो जाए। समिति के द्वारा साल में 2-3 बार आयुर्वेदिक रोटियां गौ माता को खिलाई जाती हैं जिससे वह स्वस्थ रहें रेडियम पट्टा लगाया जाता हैं जिससे गौ माता सुरक्षित हो। समिति के सदस्यों ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि अपने वाहन धीमी गति से चलाए जिससे दुर्घटना न हो और गौ माता एवं चालकगण संरक्षित रहे तथा कोई अप्रिय घटना न घटे। उक्त समिति में सेवा देने वालों में प्रमुख रूप से रवि साहू,मनीष सिंह,ऋतिक पटेल,राहुल शाह,रवि वर्मा,अंकित तिवारी,लोकेश यादव,मुरलीधर सूर्यवंशी,वंश यादव,राज वर्मा,पिंटू यादव, हरिओम, अनिल विश्वकर्मा,विवेक, अनिता साहू,सीमा तिवारी,राशि मानिकपुरी,प्रेरणा यादव,जिज्ञासा यादव,जयश्री तिवारी, धनंजय निर्मलकर और आदर्श राय आदि हैं।
