भिलाई/आज छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा कोहका स्थित इन्दू आईटीआई स्कूल में आयोजित उद्यमिता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश छत्तीसगढ़ चेंबर के महामंत्री अजय भसीन,इंदू आईटीआई के डायरेक्टर एसके. उमंग सहित चेंबर के पदाधिकारीगण शिक्षक शिक्षिकाएं संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना, उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। आज के युवा यदि कौशल, मेहनत और नवाचार को अपनाएं तो वे स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार देने वाले बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ चेंबर द्वारा युवाओं के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। मैं आयोजक संस्था एवं सभी उपस्थितजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
