भिलाई/सर्व हिंदू समाज महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य तीज मिलन समारोह में भाजपा नेता कन्हैया सोनी सम्मिलित हुए। श्री सोनी ने बताया कि यह आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के उत्सव का सुंदर प्रतीक रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती दिव्या भसीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को और बढ़ाया। श्री सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीज का पर्व हमारी संस्कृति में प्रेम, आस्था, सौभाग्य और पारिवारिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सर्व हिंदू समाज महिला समिति की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के लिए समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं। हरियाली तीज की सभी माताओं, बहनों एवं समस्त समाजजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
