भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जन नेता बलराम जाखड़ की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि बलराम जाखड़ का जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और किसानों के हितों के लिए समर्पित रहा। बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 को पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र में हुआ था। वे भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता रहे और 1980 से 1989 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के प्रति उनका विशेष योगदान रहा। बाद में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
बलराम जाखड़ का सरल व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनकी जयंती पर हम उनके विचारों और जनसेवा की भावना को स्मरण करते हुए उन्हें शत-शत नमन करते हैं।
