भिलाई/सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार घरेलू गैस का उपयोग व्यवसाय के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं इसके बावजूद कथित रूप से सरेआम गैस की कालाबाजारी हो रही हैं और इसका दुरूपयोग रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं l आज भी व्यवसाय करने वाले लोग कमर्शियल गैस का इस्तेमाल न करके डोमेस्टिक गैस का कर रहे हैं ऐसे में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। घरेलू गैस केवल घरों में खाना पकाने के लिए होती हैं और व्यावसायिक गैस का होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई की दुकानों और फैक्टरियों में प्रयोग किया जाता हैं। डोमेस्टिक सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम, रंग-लाल और कमर्शियल सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम रंग-नीला होता हैं जिसे आप आसानी से पहचान सकते हैं। घरेलू सिलेंडर का प्रयोग व्यवसाय के लिए करना गैरकानूनी हैं ऐसा करने पर सरकार द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता हैं या फिर गैस कनेक्शन काटा भी जाता हैं इसके बाद भी व्यवसाय करने वाले कुछ लोग चेत नहीं रहे हैं और बिना किसी भय के गैरवापर रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन की टीम कार्यवाही करने की जगह पर मात्र खानापूर्ति करने में लगी हुई है जिसके परिणामस्वरूप बेधड़क घरेलू गैस का धंधे में अनुप्रयोग किया जा रहा हैं । आप अपने आसपास देख सकते हैं कि किस प्रकार से आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं खुलेआम घरेलू गैस का उपभोग किया जा रहा हैं उसको रोकने में प्रशासन फेल दिखलाई पड़ रहा हैं। हालांकि प्रशासन के द्वारा दावा किया जाता हैं कि गैस की कालाबाजारी बंद है,छापामार कार्रवाई जारी हैं परंतु धरातल में सच्चाई कुछ ओर ही नजर आती हैं जिससे आमजनता में भारी नाराजगी है जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
