भिलाई/शिव सेना(उद्धव बाला साहब ठाकरे)के दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोसा नगर में शिव सेना कार्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस को देश भक्ति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि उन महान विभूतियों के त्याग बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर भी है जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी प्राप्त हुई। देश की रक्षा केवल सैनिकों का कर्तव्य नहीं यह हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों वीर शहीदों एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्र सेनानियों महात्मा गांधी,पंडित जवाहर लाल नेहरू नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भगत सिंह चन्द्रशेखर आजाद सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा बाबा साहेब डाॅ भीम राव अम्बेडकर सहित अनेक महापुरुषों एवं स्वतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हमें स्वंतत्र भारत मिला झंडा रोहन कार्यक्रम में नगर के गणमान्य राजेश घनघोर्कर बलवीर सिंह बीरेन्द्र कुमार प्रजापति हरि यादव शिवपूजन सहित शालेय बच्चों की भीड़ लगी थी ध्वजा रोहन पश्चात बच्चों को मिष्ठान्न वितरण किया झंडा देकर अपने अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया यह जानकारी राजू गुप्ता ने दी।
