भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर- 6, अंडर ब्रिज पावर हाउस इंदिरा गांधी की प्रतिमा, रिक्शा स्टैंड, पट्टू श्री रामलू चौक, गांधी चौक कैंप – 1, मेटाडोर स्टैंड में प्रतिमाएं पर माल्या अर्पण कर व ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री कुरैशी ने कहा कि, भारत का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस है 15 अगस्त 1947 को भारत को लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन के स्वतंत्रता प्राप्त हुई । देश की आजादी के बाद हिंदुस्तान के हर समुदाय के लोगों ने संघर्ष किया और इस संघर्ष के बदौलत देश आजाद हुआ। जिसमें हिंदू, मुस्लिम,सिख, इसाई सभी लोगों ने संघर्ष किया और कुर्बानी दी, जिसके बदौलत आज देश आजाद हुआ।जिसका प्रतीक भिलाई इस्पात संयंत्र है। देश की आजादी के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण हुआ, जिसमें हजारों लोगों को नौकरी मिली।आजादी के दिन इस बात की भी हम भी शपथ लेते हैं कि देश की आजादी को बरकरार रखने के लिए हमें भी कुर्बानी देना पड़े तो इसके लिए पीछे नहीं हटेंगे । श्री कुरैशी ने, देशवासियों को हार्दिक अभिनंदन करते हुए देश की एकता अखंडता कायम रखने का आह्वान किया ।इस कार्यक्रम में राजेंद्र अपाले,समय लाल साहू, आर एस शर्मा, सज्जाद हुसैन, राजेंद्र ताम्रकार, कन्हैयालाल मौर्या, एमके राव, हेमंत राव, सीपी द्विवेदी, सीपी पांडे, फिरोज खान, अरुण सिंग, बी एल सारहागपूरे, आनंद वर्मा, पवन जैन, फिरतु राम, नासिर खान, दाउद खान, जय विश्वकर्मा, गौरव पटेल, अन्ना, बबलू, अविनाश, पन्नालाल, राजू, अनीश लाल उपस्थित थे।
