भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के दुर्ग भिलाई के संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जयंती स्टेडियम 17 से 23 अगस्त तक होने वाली शिव महापुराण स्थल में हर वर्ष श्रद्धालुओं की लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है दूर दूर से पैदल या वाहनों से कथा सुनने जयंती स्टेडियम पहुँचते हैं और श्रद्धालु अपने आसपास बैठें उठाईगिरों को पहचान नहीं पाते श्रद्धालुओं के भेष में कई राज्यों और आसपास के चोर अपने गैंग सहित कथा स्थल के आसपास सक्रीय रहते हैं कथा सुनने के बहाने उनकी नजरें श्रद्धालुओं के कीमती सामानों के उपर टिकी रहती वे जो आपके सामान के पास आने या आपसे बात करने कि कोशिश करते हैं कथा सुनने आये भक्तों को सावधानी बरतनी चाहिए कथा सुनने के समय अपने सामान विशेष रूप से कीमती सामान जैसे मोबाईल,बैग,पर्स,महंगे गहने और नगदी रूपये संभाल कर रखें बच्चा,चोर और उठाईगिरों,से सावधान रहें भीड़ में संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की तुरंत पुलिस,यातायात,हेल्प लाईन नम्बर में फोन कर सकते हैं आटो वाहन चालक भी रहे अलर्ट।
