भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर उनके आवास में मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने गुलदस्ता भेंट कर श्री साहू के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु रहने की कामना की है। इस दौरान समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू के साथ बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अनिल चौधरी,राम,शाहनवाज कुरैशी और जोगराव इत्यादि हैं।
