भिलाई/वार्ड 30 प्रगति नगर में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर शिव सेना यूबीटी ने निगम आयुक्त को लिखित ज्ञापन दिया है। उक्त ज्ञापन में उल्लेख हैं कि वार्ड 30 प्रगति नगर में छठी लाल मिश्रा के घर के पास 2024 में 5 लाख रुपए आरसीसी रोड तथा नाली निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत किए गए थे तथा फिर से उक्त सड़क के लिए 2025 में 10 लाख रुपए नाली तथा सीमेंटीकरण के लिए पास हुए। इसके बावजूद निर्माण कार्य अधूरा एवं अपूर्ण है जो की अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है। जब 2024 में एक ही कार्य के लिए इतनी बड़ी रकम स्वीकृत की गई तो वह कहां गई और पुनः इस कार्य के लिए दोबारा 2025 में 10 लाख रुपए अनुमोदित किए गए तो यहां पर सवाल यह उठता है कि विकास कार्य पूर्ण क्यों नहीं हुए ? शासन द्वारा जो भी पैसा विकास कार्य हेतु पास किया जाता है वह जनता की गाड़ी कमाई होती है क्योंकि आम जनता के टैक्स के पैसों से ही विकास कार्य करवाए जाते हैं ऐसे में इतना बड़ा भ्रष्टाचार होना आश्चर्य का विषय है। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए इसमें जो भी लोग शामिल हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त मामले की जांच करने का कष्ट करें। इस गंभीर मामले को लेकर बहुत जल्द शिवसेना का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मुलाकात कर जांच हेतु ज्ञापन सौंपेगा।
