भिलाई/विगत दिनों महादेव सट्टा सिंडिकेट मामले में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता के पुत्र निशांत गुप्ता पर केस दर्ज किया गया जिसमें वो लगातार फरार चल रहे हैं जिन पर अवैध कमाई का आरोप है केस दर्ज होने के बावजूद पद से मुक्त न किया जाना बड़े ही आश्चर्य का विषय है जिसको लेकर शहर और प्रदेश में तरह – तरह की चर्चाएं जारी हैं। ज्ञात हो कि पुलिस प्रशासन ने महादेव सट्टा में केस दर्ज कर रखा है जिसमें पुत्र गिरफ्तार हैं और पिता फरार चल रहे हैं इतना गंभीर आरोप लगने के बाद भी पद से न हटाए जाने पर आमजनता के बीच गलत संदेश जा रहा हैं पार्टी की बड़ी किरकिरी हो रही हैं। ऐसे में आगामी निगम चुनाव में विरोधी दल इसे मुद्दा बनाकर भुना सकते हैं इस और ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
