दुर्ग/जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 22 जनवरी को

दुर्ग/सड़क प्रयोक्ताओं के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के कार्यों की समीक्षा एवं एजेण्डा पर चर्चा हेतु 22 जनवरी 2026 को शाम 05.30 बजे जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई है। पिछले बैठक पर पारित निर्णय का पालन प्रतिवेदन बिन्दुवार एवं विगत माह में विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा दुर्घटना नियंत्रण हेतु किए गए उपाय, साथ ही ब्लैक स्पॉट/ग्रे स्पॉट के सुधार पर किये गए कार्यों का विवरण सहित निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थिति हेतु सुनिश्चित करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *