प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त आधिकारिक रूप से जारी करेंगे। इस देशव्यापी डिजिटल ट्रांसफर के जरिए 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार, इसमें 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं
अकेले पश्चिम बंगाल के 45.35 लाख से अधिक किसानों को ₹907 करोड़ मिलेंगे। इसके साथ ही, सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ (PMFBY) का नया चरण भी शुरू कर रही है, जिसके तहत 1.10 करोड़ किसानों की फसलों को ₹28,140 करोड़ का सुरक्षा कवच दिया जाएगा।