प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के अपने सफल द्विपक्षीय दौरे को संपन्न कर नई दिल्ली वापस लौट आए हैं। पेरिस में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप शो ‘विवाटेक 2026’ (VivaTech) में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ मिलकर ‘भारत इनोवेट्स 2026’ पवेलियन का उद्घाटन किया।असर: पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत को टेक्नोलॉजी और ‘ऑल-इंक्लूसिव एआई’ (सबका साथ, सबका विकास एआई) का हब बताया। इसके अलावा, फ्रांस की प्रमुख एआई कंपनियों के सीईओ के साथ भारत में बड़े निवेश को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चाएं हुईं।