21 जून को होने वाली नीट-यूजी (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा से ठीक पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में आ रही कमियों को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ नाम से एक बड़ा राजनीतिक अभियान लॉन्च किया है।
विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लगातार हमलावर है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि देश का वर्तमान परीक्षा ढांचा युवाओं के भविष्य और उनके मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे लेकर संसद के आगामी सत्र में भी सरकार को घेरा जाएगा।