प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) लोन धोखाधड़ी मामले में पूर्व निदेशक पुनीत गर्ग और अन्य के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने आधिकारिक संज्ञान ले लिया है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं
ईडी की जांच में सामने आया है कि बैंकों से लिए गए लोन (Proceeds of Crime) के पैसे को विदेशी शेल कंपनियों और ऑफशोर एंटिटीज के जरिए डायवर्ट किया गया था। इस पैसे से विदेशों में एक बेहद आलीशान लग्जरी यॉट (TIAN) और मैनहट्टन (न्यूयॉर्क) में महंगे अपार्टमेंट खरीदे गए थे, जिन्हें दिवाला प्रक्रिया के दौरान छिपाकर बेच दिया गया।